Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

रामपुर HPS में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Updated on Sunday, August 16, 2026 16:35 PM IST

रामपुर: रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी स्मरण करवाती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष हम ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

 

 

परियोजना प्रमुख ने चार प्रमुख प्राथमिकताओं—Safety, Technology & Innovation, Manpower & People Development तथा Community & Environment पर विशेष बल दिया। उन्होंने Zero Accident एवं Zero Harm के लक्ष्य के साथ सुरक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। साथ ही, AI, Predictive Maintenance, Automation एवं Cybersecurity जैसी तकनीकों के माध्यम से रामपुर HPS को technology-driven एवं data-driven बनाने पर जोर दिया। उन्होंने continuous learning, skill development एवं युवा प्रतिभाओं को leadership opportunities देने की आवश्यकता बताई।

इसके अतिरिक्त, हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण के साथ environmentally responsible एवं socially inclusive development पर विशेष जोर दिया। परियोजना प्रमुख ने बताया कि एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में रामपुर HPS द्वारा सीएसआर के अंतर्गत आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन उपलब्ध करवाई गई, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क जाँच सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सीआईएसएफ एवं हिमपैस्को के जवानों तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में ‘वंदे मातरम्’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों एवं सीआईएसएफ कार्मिकों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख द्वारा विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X