Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Updated on Sunday, August 16, 2026 18:36 PM IST

हमीरपुर : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने समीरपुर में जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसके नेताओं को वंदे मातरम् से कितनी दिक्कत है। यह किसी पार्टी के प्रोटोकॉल का सवाल नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओछी और तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में आज पूरे देश का अपमान किया है। कांग्रेस के नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रगीत गाया जाता है तो प्रत्येक भारतीय से अपेक्षा रहती है कि वह पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में जब वंदे मातरम् के मूल स्वरूप का गायन किया जा रहा था, तब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे असहमति जताते हुए दिखाई दिए और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास कर रहे थे। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् न तो भाजपा की निजी संपत्ति है और न ही कांग्रेस की।


यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा का अटूट हिस्सा है। यह उन करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश सब देख रहा है और देश सब याद रखेगा। कांग्रेस नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि भविष्य में राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X