Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Updated on Monday, August 17, 2026 19:00 PM IST

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार अखिल भारतीय श्रेणी के अधिकारियों की फौज को कम करके 200 करोड़ रुपए बचाएगी। इसके लिए उनकी तरफ से प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अधिकारियों को फाइल को तुरंत अप्रूवल दी जा रही है। पहले इस तरह की फाइलों को रोका जाता था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आईएएस पदों की संख्या 153 से घटाकर 130, आईएफएस संख्या 118 से 83 कर रही है तथा आईपीएस को 96 पदों तक रखा जा रहा है। वह आईएएस अधिकारी संख्या 130 से घटाकर 100 से 110 करने के पक्षधर हैं, लेकिन अधिकारियों को इस पर आपत्ति है।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे अधिकारी चाहिए जो सरकारी योजनाओं को तुरंत अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से बस पास बनाएगी। इसके अलावा महिलाओं का 50 फीसदी किराया लगेगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में अफसरों की फौज कम होगी। एचआरटीसी में रीजन के हिसाब से आरएम पदों को भरा गया है, लेकिन अब बसों के हिसाब से नियुक्ति होगी। इस दिशा में सचिव व एमडी को कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बसों का फ्लीट कम नहीं रहेगा।

नई इलैक्ट्रिक बसों से मैंटीनैस का खर्चा भी बचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इन बसों की खरीद पर सबसिडी देने के अलावा 50 हजार रुपए महीना और आय-व्यय के अंतर की भरपाई सरकार खुद करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एचआरटीसी खुद पैरों पर खड़ी होगी और सरकार की जेब भी भरेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए हिमाचल प्रदेश पर 10,000 करोड़ रुपए की देनदारियां छोड़कर गए हैं। राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर भी वह चुप्पी साधे रहे।

सालाना 8,000 से 10,000 करोड़ रुपए की आरडीजी रुकने के बावजूद किसी का वेतन और पैंशन को नहीं रुकने दिया। यह आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की निशानी है। लोकतंत्र में विरोध करना सबका अधिकार है और छात्र जीवन में उन्होंने भी ऐसा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी का पे-एरियर देना शुरू कर दिया है। इसी तरह तृतीय श्रेणी को 35 फीसदी एरियर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी को वैसे इतनी आवश्यकता नहीं होती, लेकिन सरकार फिर भी उनको 15 फीसदी बकाया भुगतान कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X