Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

Updated on Monday, August 17, 2026 19:15 PM IST

सिरसा : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार, हांसी से लेकर अंबाला तक सामने आ रही आपराधिक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। सरकार की पहली जिम्मेदारी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना है। प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे अधिक चिंता तब होती है, जब अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले लोगों के साथ संवाद करने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग किया जाता है। किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती, लेकिन प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि वह संयम बरते और बातचीत के माध्यम से स्थिति को संभालने का हर संभव प्रयास करे। लाठीचार्ज, पथराव और बड़ी संख्या में लोगों पर मुकदमे दर्ज करने जैसी परिस्थितियां पैदा होने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता, बल्कि लोगों में असंतोष बढ़ सकता है। सांसद ने कहा कि हांसी में जीवन कुंडू की हत्या का मामला बेहद गंभीर और दुखद है। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन मुख्य आरोपी का पुलिस गिरफ्त से बाहर रहना स्वाभाविक रूप से परिवार और लोगों की चिंता बढ़ाता है। मुख्यमंत्री के हांसी पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कानूनी प्रयास सुनिश्चित करने चाहिए थे, ताकि पीड़ित परिवार में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत होता।


कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन का दायित्व अपराधियों को पकड़ना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। यदि न्याय मांग रहे लोगों के साथ ही टकराव की स्थिति बनती है तो इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है और सरकार का दायित्व उनकी बात सुनना तथा कानून के दायरे में समाधान निकालना है।


सांसद ने कहा कि प्रदेश में किसी भी आपराधिक घटना को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय निष्पक्षता से कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधी चाहे कोई भी हो और उसका संबंध किसी भी व्यक्ति अथवा समूह से हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी प्रकार प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्य सामने आएं और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।


कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार को टकराव और दमन की नीति से बचते हुए संवाद, संवेदनशीलता और न्याय का रास्ता अपनाना चाहिए। हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा दी जाए तथा पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शांति और कानून का राज तभी मजबूत होगा, जब आम नागरिक को यह विश्वास होगा कि सरकार और प्रशासन उसके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह जवाबदेह हैं।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X