Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, August 17, 2026 19:44 PM IST

रोहतक : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज रोहतक में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़ी-सांपला-किलोई, महम, कलानौर और रोहतक विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही रोहतक ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी एवं रोहतक शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित हुई। बैठकों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर परेशान है। भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेंगे तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ सीधे जुड़ाव से मजबूत होगा। विधानसभा और जिला स्तर की बैठकों का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाना है।


बैठक में रोहतक ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा तथा रोहतक शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, विधायक भारत भूषण बत्रा, शकुंतला खटक व बलराम डांगी, रोहतक ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी व सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक संतलाल,जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता जनता के अधिकारों की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और हर वर्ग की आवाज को राजनीतिक मंच उपलब्ध कराना है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X