Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

हरियाणाः महेंद्रगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:34 PM IST

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित गांव दौंगड़ा अहीर के नजदीक मंगलवार की सुबह पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के अनुसार, सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधी सोमवीर (निवासी कनीना) बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोगड़ा महेंद्रगढ़ की तरफ गया है। उसके पास अवैध हथियार है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और बताए गए मार्ग पर आरोपी की तलाश एवं पीछा करना शुरू किया। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य पुलिस टीमों को भी सूचना से अवगत कराया गया। गांव भालखी की ढाणी के पास पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए सायरन बजाकर एवं ऊंची आवाज में चेतावनी दी। हालांकि, मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अवैध हथियार से पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली पुलिस वाहन के साइड ग्लास पर लगी। गोली चलाने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और आरोपी भी झाड़ियों में जा गिरा।


पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा पुलिस की ओर फायरिंग करने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सीआईए इंचार्ज पीएसआई उज्जवल के पास से होकर गुजरी। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। आरोपी द्वारा की जा रही फायरिंग एवं पुलिसकर्मियों की जान को उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गोली लगने के कारण घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए कनीना अस्पताल भेजा गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार करवाया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोमवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत पहले भी छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित होने के चलते काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है तथा उसके अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही रही है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X