Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

Updated on Wednesday, August 19, 2026 10:42 AM IST

मुंबई : अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत होते रिश्ते को लेकर खुशी और गर्व जाहिर किया। यूएई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता ने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर भी भारतीय अपनी मेहनत और योगदान से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने भारत और यूएई के बीच बढ़ते सहयोग को भी खास बताया। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और झलकियां शेयर की। तस्वीरों में वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में इस शाम को भारत, भारतीय लोगों और यूएई के साथ भारत के खूबसूरत रिश्ते का जश्न बताया।


अभिनेता ने लिखा, ''भारत-यूएई के बीच जो खास जुड़ाव है, उसे मनाने वाली यह एक शानदार शाम थी।'' अभिनेता ने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मुझे प्रवासी भारतीयों पर बहुत गर्व है। भारत और यूएई मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जो काम कर रहे हैं, वह भी काबिल-ए-तारीफ है।''
उन्होंने अपनी पोस्ट में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयौदी का भी जिक्र किया।
यह कार्यक्रम इंडियन पीपल्स फोरम की ओर से आयोजित किया गया था। यह यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े सामुदायिक संगठनों में से एक है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामूहिक रूप से यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। सुनील शेट्टी भी इस दौरान लोगों के साथ शामिल हुए।


कार्यक्रम में बोलते हुए सुनील शेट्टी ने यूएई, खासकर दुबई के साथ अपने जुड़ाव को लेकर बात की। उन्होंने दुबई को 'हमारे अपने भारत का ही एक हिस्सा' बताया। अभिनेता ने यूएई और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की मजबूती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों ने कई मुश्किल हालात और संकटों का सामना करते हुए जिस तरह खुद को संभाला है, वह सराहनीय है।
सुनील शेट्टी इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय संस्कृति और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को लेकर गर्व जाहिर कर चुके हैं। उनका मानना है कि भारतीय समुदाय जहां भी रहता है, वहां अपनी मेहनत, संस्कृति और अच्छे काम के जरिए अपनी अलग पहचान बनाता है।


यूएई में भारतीयों की बड़ी आबादी है और दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X