Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, August 19, 2026 20:16 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने जिला फतेहाबाद के जाखल मंडी एवं जाखल शहर में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के कारण लंबे समय से बंद पड़े महत्वपूर्ण रास्तों का मामला केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया है। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ कार्य पूरा होने तक आम जनता और अनाज मंडी की सुचारु आवाजाही के लिए सुरक्षित अस्थायी अथवा वैकल्पिक मार्ग तत्काल उपलब्ध करवाने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र सिरसा के अंतर्गत जिला फतेहाबाद स्थित जाखल मंडी एवं जाखल शहर के लोगों को इस समय गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते शहर और मंडी को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण रास्ते लंबे समय से बंद हैं। इससे किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सांसद ने कहा कि रास्तों के अवरुद्ध होने का सबसे अधिक असर जाखल की अनाज मंडी और उससे जुड़ी व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। कृषि उपज को मंडी तक लाने और वहां से ले जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को वैकल्पिक लंबे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त समय और धन खर्च होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है और वे लंबे समय से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।


कुमारी सैलजा ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं, इसलिए निर्माण के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों का दैनिक जीवन और कारोबार अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो। विशेष रूप से अनाज मंडी जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र तक किसानों और व्यापारियों की निर्बाध पहुंच बनाए रखना आवश्यक है।
कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया कि रेलवे के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक जाखल शहर और मंडी के बीच आम नागरिकों, किसानों तथा व्यापारियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित अस्थायी अथवा वैकल्पिक मार्ग की तत्काल व्यवस्था की जाए।
कुमारी सैलजा ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि परियोजना अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और जाखल क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।


सफाई कर्मचारियों से किए वादे पूरे करे सरकार, शहरों को गंदगी से दिलाए निजात : कुमारी सैलजा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को सफाई कर्मचारियों से किए गए वादों भू को तत्काल पूरा कर उन्हें न्याय देना चाहिए। सरकार की वादाखिलाफी के कारण सफाई कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश की आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गरीब और मेहनतकश सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को लंबे समय तक लंबित रखना उनके साथ अन्याय है। सरकार ने बातचीत और समझौतों के दौरान जो आश्वासन दिए थे, उन्हें केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय तुरंत लागू किया जाना चाहिए।
सांसद ने कहा कि हड़ताल के कारण सिरसा सहित प्रदेश के अनेक शहरों में सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालकर हड़ताल समाप्त करवाए और पूरे प्रदेश में तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहरों को गंदगी से निजात दिलाए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X