Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

राष्ट्रीय

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

Updated on Thursday, August 20, 2026 13:42 PM IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 स्थित दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (DIAL) के ट्रांसशिपमेंट एक्सीलेंस सेंटर (TEC) से भारत में ट्रांसशिपमेंट कार्गो सुधार के विस्तारित चरण का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य कार्गो की अनिवार्य दोबारा स्क्रीनिंग की जरूरत को कम कर ट्रांजिट समय, हैंडलिंग लागत और कार्गो टर्मिनलों पर दबाव घटाना है।

60 घंटे से घटकर 20 घंटे हुआ ट्रांजिट समय
राम मोहन नायडु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उद्योग से मिले फीडबैक के आधार पर ट्रांसशिपमेंट कार्गो की अनिवार्य दोबारा स्क्रीनिंग को एक बड़ी बाधा के रूप में पहचाना गया था। उन्होंने कहा कि चेन्नई-दिल्ली-फ्रैंकफर्ट मार्ग पर किए गए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) से साबित हुआ कि औसत एंड-टू-एंड ट्रांजिट समय 60 घंटे से घटाकर करीब 20 घंटे किया जा सकता है।

चेन्नई-दिल्ली-फ्रैंकफर्ट मार्ग पर शुरू हुआ था PoC
डोमेस्टिक-टू-इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट 20 जून 2026 को चेन्नई-दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेक्टर पर DIAL के TEC के माध्यम से शुरू किया गया था। एयर इंडिया ने इस सेवा का एंड-टू-एंड संचालन किया। शुरुआत के बाद से PoC के तहत 280 मीट्रिक टन कार्गो लदान किया गया और विमान की क्षमता का उपयोग 75% से बढ़कर करीब 100% हो गया।

चार घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक विस्तार
PoC की सफलता के बाद नेटवर्क का विस्तार चार अतिरिक्त घरेलू प्रस्थान स्टेशनों—बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद—तथा दो नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों—लंदन और कोपनहेगन—तक किया गया है। विस्तारित नेटवर्क के चलते इन मार्गों पर एयर इंडिया की मासिक कार्गो वहन क्षमता 1,763 मीट्रिक टन से बढ़कर 3,183 मीट्रिक टन होने का अनुमान है। यह करीब 80% की वृद्धि है।

भारत को वैश्विक कार्गो ट्रांसशिपमेंट हब बनाने का लक्ष्य
राम मोहन नायडु ने कहा कि सफल मॉडल को अब चार प्रमुख घरेलू कार्गो बाजारों और दो नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ा गया है। तत्काल प्राथमिकता डोमेस्टिक-टू-इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट है, जबकि सरकार की व्यापक महत्वाकांक्षा भारत को पूर्व और पश्चिम के बीच अपनी रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाते हुए वैश्विक कार्गो ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में स्थापित करना है। आगे चलकर इस फ्रेमवर्क का विस्तार इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल और इंटरनेशनल-टू-डोमेस्टिक ट्रांसशिपमेंट तक किया जाएगा।

एयर कार्गो हब क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर
मंत्री ने कहा कि यह सुधार प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों को वैश्विक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की व्यापक सरकारी दृष्टि का हिस्सा है। यात्रियों के लिए हब-एंड-स्पोक संचालन को मजबूत करने के बाद अब एयर कार्गो हब की क्षमताओं को विकसित करने के लिए भी इसी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

2025 में अधिसूचित हुआ था संशोधित सुरक्षा फ्रेमवर्क
संशोधित फ्रेमवर्क को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने AVSEC सर्कुलर संख्या 6/2024 के Addendum-II के रूप में 21 जुलाई 2025 को अधिसूचित किया था। इसके तहत निर्धारित सुरक्षा उपायों के अधीन समर्पित ट्रांसफर कार्गो सिक्योरिटी होल्ड एरिया (TCSHA) के माध्यम से सुरक्षित ट्रांसशिपमेंट कार्गो को दोबारा स्क्रीनिंग के बिना स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई थी।

हितधारकों के सहयोग की सराहना
राम मोहन नायडु ने सफल रोलआउट में योगदान देने वाले DIAL, BCAS, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), एयरलाइंस, कस्टम्स और अन्य हितधारकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से एक महत्वपूर्ण बाधा को दूर करने में मदद मिली है, जिससे भारत के एयर कार्गो पारिस्थितिकी तंत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बेहतर होगी।

आगे और स्टेशन और गंतव्य जोड़ने की योजना
आने वाले महीनों में इस फ्रेमवर्क में अतिरिक्त प्रस्थान स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को शामिल करने की योजना है। इससे भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उड्डयन व्यवस्था और कार्गो हब के रूप में स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष विपिन कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव आसंगबा चुबा ओ, BCAS की संयुक्त महानिदेशक प्रतिभा अम्बेडकर सहित MoCA, AAI, BCAS, DIAL, एयर इंडिया और अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

: मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

: कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

: विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

X