Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

मनोरंजन

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Updated on Thursday, August 20, 2026 14:09 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर गुरुवार को बड़े बेटे वायु आहूजा का जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर अभिनेत्री की सास प्रिया आहूजा ने जन्मदिन की जमकर शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री की सास प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर वायु की कुछ यादगार तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पोस्ट के जरिए प्रिया ने अपने इमोशन्स जाहिर किए। उन्होंने लिखा, "हमारे प्यारे से वायु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, चार साल की धूप, हंसी, शरारत और जादू जैसी खुशियां। तुमने हमारी जिंदगी में इतनी खुशियां भर दी है। तुम्हें सबसे प्यारा और सबसे समझदार बच्चा बनते देखना हमारी सबसे बड़ी खुशी है तुम्हारी प्यारी मुस्कान हमेशा खिली रहे, तुम्हारा नन्हा दिल हमेशा प्यार से भरा रहे और तुम्हारी आंखों की वो चमक कभी कम न हो।" उन्होंने आगे लिखा, "भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों, हंसी और प्यार से भरी रहे। हम तुमसे शब्दों से भी ज्यादा प्यार करते हैं, हमारे छोटे से सितारे। तुम भले ही छोटे हो, पर तुमने हमारे दिल में सबसे बड़ी जगह बना ली है। ढेर सारा प्यार, गले लगाना और दुआएं हमेशा तुम्हारे लिए।"


बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद 20 अगस्त 2022 में कपल ने बेटे वायु का स्वागत किया और 2026 की शुरुआत में, सोनम और आनंद दूसरी बार माता-पिता बने। उनके घर फिर से एक बेटे ने जन्म लिया।
सोनम पिछले काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं लेकिन वे फैशन शो में अक्सर जाती रहती हैं और इन दिनों भी वे कई कार्यक्रमों में गई थीं।
सोनम को 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। क्राइम थ्रिलर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसमें अभिनेत्री ने एक अंधी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।


इसके साथ ही, अभिनेत्री जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X