Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated on Thursday, August 20, 2026 20:26 PM IST

फतेहाबाद : हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वीरवार को फतेहाबाद में फतेहाबाद, रतिया और टोहाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान फतेहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार घबराई हुई है और लगातार इसमें अड़चनें पैदा करने का प्रयास कर रही है। कोटा, देहरादून और प्रयागराज में कार्यक्रमों में व्यवधान डालने की कोशिश की गई और अब 22 अगस्त को पुणे में होने वाले कार्यक्रम से पहले एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर 14 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि वह देश के युवाओं से इतना क्यों डरती है। उन्होंने कहा, “भाजपा जितनी अधिक अड़चनें पैदा करेगी, ‘छात्रों की गूंज’ की आवाज उतनी ही मजबूती से उठेगी। युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और पुणे का कार्यक्रम पूरी मजबूती के साथ सफल होगा।”
संजय दत्त ने कहा कि देशभर में पहले ही लाखों युवा ‘छात्रों की गूंज’ से जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का कार्यक्रम विशेष रूप से लड़कियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। देश की बेटियां न रुकेंगी, न झुकेंगी और न थमेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने Special Intensive Revision (SIR) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।


प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर SIR से संबंधित कांग्रेस की मांगों, आपत्तियों और चिंताओं को उनके समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटना उसके मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक SIR की निगरानी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का अध्ययन कर रहे हैं और जहां भी किसी पात्र मतदाता का नाम हटाए जाने या किसी प्रकार की अनियमितता का मामला सामने आएगा, उसे मजबूती के साथ चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे SIR की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें और अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे और किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। इस मौके पर विधायक परमवीर सिंह तथा बलवान सिंह दौलतपुरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. विनीत पूनिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा तथा सरदार निशान सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन व कनेक्ट सेंटर इंचार्ज दीपक लांबा अग्रणी संगठनों, विभागों तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X