Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Himachal Assembly : मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् नहीं गाने को लेकर जमकर हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

Updated on Friday, August 21, 2026 20:28 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को वंदे मातरम् मुद्दे को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विपिन सिंह परमार ने वंदे मातरम् का मुद्दा उठाया और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से इस विषय पर बोलने की अनुमति मांगी।

परमार ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने का फैसला करके राष्ट्रगीत का ''अपमान'' किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राष्ट्रगीत को लेकर नया कानून बनाया है, जिसके तहत इसका पूरा संस्करण गाना अनिवार्य किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया कि यह कानून राज्य विधानसभाओं पर लागू नहीं होता और यह केवल सरकारी कार्यक्रमों के लिए है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र के समापन पर वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि परंपरा के अनुसार विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत के साथ होगा। उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पहला दिन दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए निर्धारित होता है।

पठानिया ने कहा कि पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि न देना उचित नहीं होगा। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी। इसके जवाब में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने भी जवाबी नारे शुरू कर दिए, जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X