Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आयुक्त ने संभाली स्वच्छता व्यवस्था की कमान

Updated on Saturday, August 22, 2026 18:03 PM IST

पंचकूला: पिछले लगभग तीन सप्ताह से सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार स्वयं नियमित रूप से फील्ड विजिट कर शहर में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा कचरा संग्रहण केंद्रों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आयुक्त ने निगम के सभी अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रिय रहें और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने दें। सभी संबंधित अधिकारियों को दैनिक रूप से फील्ड विजिट करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हड़ताल के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, विभिन्न कलेक्शन प्वाइंट्स की सफाई, कचरे के उठान तथा संवेदनशील स्थानों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहर में कचरा जमा न हो और नागरिकों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

आयुक्त द्वारा हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ भी नियमित बैठकें की जा रही हैं, ताकि उनकी समस्याओं एवं मांगों पर संवाद कायम रहे और स्थिति का समाधान निकालने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा सकें।

इसी क्रम में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त श्रीमती सिमरनजीत कौर ने सेक्टर-20 में वार्ड पार्षद एवं आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

संयुक्त आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसी के प्रतिनिधियों को क्षेत्र में कचरा संग्रहण का नियमित शेड्यूल जल्द जारी करने तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नागरिकों को नियमित एवं प्रभावी कचरा संग्रहण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।

नगर निगम द्वारा अपनाए गए इन सतत निगरानी एवं प्रबंधन उपायों के परिणामस्वरूप पंचकूला में हड़ताल की चुनौती के बावजूद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को काफी हद तक बनाए रखा गया है। कई अन्य शहरों में हड़ताल के कारण जहां सफाई एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हुई है, वहीं पंचकूला में नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, डोर-टू-डोर एजेंसियों की निगरानी, कलेक्शन प्वाइंट्स की सफाई और अधिकारियों की सक्रियता के कारण स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में निगम का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। नागरिक अपने घरों का कचरा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही दें तथा सड़कों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने से बचें। नागरिकों के सहयोग से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X