Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

Updated on Saturday, August 22, 2026 18:26 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हवा में नमी का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है।

वहीं, 23 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दिन पारा 33 डिग्री पर लुढ़क सकता है। 24 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 25 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त के लिए ‘आंशिक रूप से बादल छाए रहने’ का पूर्वानुमान जारी किया है। इन तीनों दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

लगातार हो रही बारिश और हवा के बदले रुख के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ग्रीन और यलो जोन में पहुंच गया है। दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 166 और चांदनी चौक में 102 दर्ज किया गया है, जो यलो जोन में आता है। वहीं, आयानगर (73), बुराड़ी क्रॉसिंग (74), और कैंटोनमेंट एरिया (71) जैसे इलाकों में हवा काफी साफ है।

अलीपुर (90) और आशोक विहार (82) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर-1 (84), सेक्टर-62 (82) और सेक्टर-125 (85) में हवा साफ है। हालांकि, सेक्टर-116 नोएडा में एक्यूआई 114 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम (47) और गोविंदपुरम (52) में बेहतरीन हवा दर्ज की गई है, जबकि वसुंधरा (110) और वेद विहार लोनी (111) में हवा का स्तर मध्यम बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X