Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:11 PM IST

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की जांच में हिमाचल प्रदेश के 65 दवा उद्योगों में निर्मित 82 दवा नमूने गुणवत्ता जांच में खरे नहीं उतर पाए हैं। इनमें बुखार व दर्द, बैक्टीरियल संक्रमण, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गैस व एसिडिटी, एनीमिया, एलर्जी, त्वचा रोग, उल्टी तथा विटामिन और कैल्शियम की कमी के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, इंजेक्शन, सिरप, क्रीम, जेल और ऑइंटमेंट शामिल हैं। इन दवा उत्पादों का निर्माण बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब, मोगीनंद, मैहतपुर, बाथू हरोली, नूरपुर, संसारपुर टैरेस, कुमारहट्टी और सुबाथू स्थित उद्योगों में हुआ है। सीडीएससीओ के जुलाई 2026 के ड्रग अलर्ट में देशभर में कुल 240 मामले सामने आए हैं, जिनमें दो दवाओं को नकली यानी स्प्यूरियस श्रेणी में रखा गया है। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश में निर्मित 82 दवा नमूने गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं।

यानी देशभर में सामने आए कुल मामलों में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी हिमाचल की है। चिंता की बात यह है कि प्रदेश के 82 फेल नमूनों में से 52 दवाएं अकेले बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ स्थित उद्योगों में निर्मित हैं, जिससे एक बार फिर देश के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन में दवा गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। जांच में दवाओं के नमूने डिसॉल्यूशन, अस्से, डिसइंटीग्रेशन, आइडेंटिफिकेशन, पीएच और स्टेरिलिटी जैसे परीक्षणों में फेल पाए गए हैं।

नियमानुसार होगी कार्रवाई
स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए दवा नमूनों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संबंधित बैचों को बाजार से वापस मंगवाने तथा संबंधित उद्योगों से जवाब लेने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

एंटीबायोटिक दवाएं जांच के घेरे में
बैक्टीरियल संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एमोक्सिसिलिन, एमोक्सिसिलिन पोटेशियम क्लैवुलनेट, सेफिक्सिम, सेफपोडोक्सिम, ऑफ्लॉक्सासिन और एजिथ्रोमाइसिन कॉम्बिनेशन वाली दवाओं के नमूने भी गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल गले, कान, श्वसन तंत्र, त्वचा और मूत्र मार्ग सहित विभिन्न बैक्टीरियल संक्रमणों के उपचार में किया जाता है।

हृदय, मधुमेह की दवा भी सूची में
हृदय रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली क्लोपिडोग्रेल एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन क्लोपिडोग्रेल और कार्वेडिलोल के नमूने भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनका इस्तेमाल रक्त के थक्के बनने का खतरा कम करने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी रोगों के उपचार में किया जाता है। मधुमेह की दवा ग्लिक्लाजाइड सहित शुगर की दवाई भी जांच में खरे नहीं उतरे।

गैस-एलर्जी और सिरप भी फेल
पेट में एसिड बनने और गैस संबंधी समस्याओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली ओमेप्राजोलए पैंटोप्राजोल और राबेप्राजोल से संबंधित दवाओं के नमूने भी फेल पाए गए हैं। एक राबेप्राजोल इंजेक्शन डिस्क्रिप्शन, पीएच, क्लैरिटी, पार्टिकुलेट मैटर और अस्से समेत कई मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके अलावा लेवोसेटिरिजिन, फिनाइल, फ्रिन क्लोरफेनिरामिन तथा अन्य कफकोल्ड कॉम्बिनेशन वाले उत्पाद भी सूची में शामिल हैं।

क्रीम, जेल और ऑइंटमेंट भी नकली
त्वचा रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली क्रीम, जेल और ऑइंटमेंट भी गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। एक बेटामेथासोन वैलेरेट ऑइंटमेंट में सक्रिय दवा की मात्रा 73.7 प्रतिशत पाई गई, जबकि एक अन्य क्रीम में क्लोरहेक्सिडिन की मात्रा 51.5 प्रतिशत मिली। कुछ इंजेक्शन भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन के दो अलग-अलग बैच स्टेरिलिटी टेस्ट में फेल पाए गए। कुछ इंजेक्शन पीएच, पार्टिकुलेट मैटर, अस्से और क्लैरिटी भी फेल पाए गए।

एनीमिया-विटामिन की दवाइयां खाने लायक नहीं
खून की कमी के उपचार में इस्तेमाल होने वाली फेरस एस्कॉर्बेट और फोलिक एसिड की गोलियों के कई अलग-अलग बैच एनएसक्यू पाए गए हैं। फोलिक एसिड, कैल्शियम विटामिन डी-3, मिथाइलकोबालामिन, जिंक और अन्य विटामिन कॉम्बिनेशन वाली दवाओं के नमूने भी सूची में शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X