Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के युवाओं के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने और गिरफ्तारियों को लेकर नायब सैनी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना कोई अपराध नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय FIR, गिरफ्तारी और पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा, हरियाणा के युवाओं से इतनी नफरत क्यों, नायब सैनी जी? गुरुग्राम में शांतिपूर्ण विरोध करने वाले कांग्रेसजनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारियां की जा रही हैं। यह कार्रवाई लोकतंत्र में मिले शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने के अधिकार पर सीधा हमला है। सरकार को चाहिए कि वह युवाओं की आवाज सुने, न कि पुलिस के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार किए गए युवाओं के परिवारों को भी परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।


उन्होंने नायब सैनी सरकार से मांग की कि सभी गिरफ्तार युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए, FIR वापस ली जाए और उनके परिवारों को परेशान करना तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुलिस के पीछे छिपने के बजाय जनता के सामने आना चाहिए और प्रदेश के युवाओं की समस्याओं तथा उनकी मांगों को सुनना चाहिए। युवाओं के भविष्य, रोजगार और अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब FIR और गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संवाद और समाधान के जरिए दिया जाना चाहिए।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लोकतांत्रिक चेतना, विचार की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों को सर्वोच्च महत्व दिया था। लेकिन आज हरियाणा में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं को डराने और दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या यही नायब सैनी सरकार का लोकतंत्र और बाबासाहेब के विचारों के प्रति सम्मान है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाकर उसे खत्म नहीं कर सकती। आवाज को दबाने की हर कोशिश उसे और बुलंद करेगी। कांग्रेस हरियाणा के युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X