Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

अंतरराज्यीय मार्गों पर 5 मिनट के काउंटर समय का विरोध, आदेश निरस्त नहीं हुआ तो 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी

Updated on Sunday, August 23, 2026 19:55 PM IST

रोहतक : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी, रोहतक डिपो ने जिला परिवहन अधिकारी, रोहतक कार्यालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1280-81 दिनांक 24 जुलाई 2024 में अंतरराज्यीय मार्गों पर बसों के लिए निर्धारित किए गए काउंटर समय को लेकर कड़ा विरोध जताया है। कर्मचारी संगठनों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर हरियाणा सरकार एवं परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रोहतक-जयपुर, रोहतक-कोटा, रोहतक-बालाजी तथा रोहतक-अजमेर जैसे अंतरराज्यीय मार्गों पर प्रत्येक बस के लिए मात्र 5 मिनट का काउंटर समय निर्धारित किया गया है। इन मार्गों पर निर्धारित समय में काउंटर प्रक्रिया पूरी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसके कारण चालक-परिचालकों पर अनावश्यक समय का दबाव बनेगा तथा तेज गति से बस चलाने की मजबूरी पैदा होकर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अंतरराज्यीय मार्गों पर 30 रुपये प्रति किलोमीटर यातायात आय निर्धारित की गई है, जबकि निर्धारित 5 मिनट के काउंटर समय के कारण बसों का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार करना मुश्किल होगा। यदि इस व्यवस्था को लागू किया जाता है तो यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और परिवहन विभाग को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।


पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रोहतक बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में बूथ उपलब्ध हैं। रोहतक से जयपुर, कोटा, बालाजी और अजमेर जाने वाले अंतरराज्यीय मार्गों के लिए अलग से काउंटर बनाने की अनुमति देने संबंधी पूर्व पत्राचार भी किया जा चुका है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि इस संबंध में उनकी मांगों और पक्ष को उचित रूप से नहीं सुना गया।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने मांग की है कि जिला परिवहन अधिकारी, रोहतक कार्यालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1280-81 दिनांक 24.07.2024 को तत्काल निरस्त किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके तथा परिवहन विभाग को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।


कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तालमेल कमेटी 1 सितंबर 2026 को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं विभाग की होगी।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी, रोहतक डिपो ने सरकार एवं परिवहन विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों और यात्रियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X