Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

Updated on Tuesday, August 25, 2026 18:54 PM IST

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष मार्च व जून तक सभी मैडीकल काॅलेजों में पैरामैडीकल स्टाफ के सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही है। आऊटसोर्स के भविष्य को कैसे सुरक्षित किया जाए, उस पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पास नंबरों को भी बढ़ा दिया है। यह बात उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक जीतराम कटवाल व जयराम ठाकुर के संयुक्त सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी सरकारी भर्तियां राज्य चयन आयोग तथा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में कोई भी भर्तियां नहीं हुई हैं। क्रियाशील पदों में से जो प्रासंगिक यानि रिलेवेंट पदों को भरने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पूर्व सरकार के समय में पुलिस की एक बार भर्ती हुई तथा उसमें भी पेपर लीक हुआ, जबकि वर्तमान सरकार में पुलिस की 1350 पदों पर भर्ती हो चुकी है तथा 1 हजार की भर्ती और शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डिवैल्पमैंट रोजगार से नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि स्किल डिवैल्पमैंट के नाम पर जो पैसा बांटा गया है, उसमें अनियमितताएं हुई हैं। जहां पर 15 बच्चे थे, वहां पर 50 का स्टाईफंड दिया गया।

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना से नहीं दिए पैसे
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के अनुपूरक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना से कोई भी पैसा नहीं दिया गया है। मछली पालकों को राजीव गांधी मत्स्य योजना से पैसे दिए गए हैं, जो हिमाचल सरकार की योजना है और इस योजना के तहत जितने भी मछुआरे होंगे उनको इसका लाभ दिया जाएगा।

मेरा नाम सुखविंदर सिंह, सुख नहीं
नेता प्रतिपक्ष के योजनाओं का नाम अपने व गांधी परिवार के नाम पर रखने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा नाम सुखविंदर सिंह है सुख नहीं। जिस प्रकार आप का नाम जयराम है जयहिन्द नहीं। उन्होंने कहा कि सुख हैपीनैस को इंगित करता है।

भाजपा की योजना को बंद किया या नाम बदल दिए : जयराम
अनुपूरक सवाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों में कहा था कि पहली कैबिनेट में 1 लाख पक्की नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि विभागों में भारी संख्या में पद खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उसके नाम बदल दिए। योजनाओं में या तो अपना नाम जोड़ दिया या फिर गांधी नाम जोड़ दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X