Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

शिक्षा, कौशल और रोजगार से बाहर 8.7 करोड़ युवा गंभीर चिंता का विषय : कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:31 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने देश में युवाओं की शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसे युवा देश में करोड़ों युवाओं का शिक्षा, रोजगार अथवा प्रशिक्षण से बाहर रहना केवल आर्थिक चुनौती नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक और राष्ट्रीय चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को ऐसी ठोस नीति लागू करनी चाहिए, जिससे प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाजार की जरूरत के अनुरूप कौशल और सम्मानजनक रोजगार मिल सके।


कुमारी सैलजा ने कहा कि नीति आयोग की अगस्त 2026 में जारी रिमेनिंग स्किलिंग फाॅर विकसित भारत ‘@2047’ रिपोर्ट में देश के करीब 8.7 करोड़ युवाओं को एनईईटी यानी शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर बताया गया है। जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें, हुनर और रोजगार होना चाहिए, उस समय इतनी बड़ी युवा आबादी का इन तीनों व्यवस्थाओं से बाहर होना गंभीर चेतावनी है। यह स्थिति बताती है कि शिक्षा से रोजगार तक युवाओं के लिए मजबूत और सहज रास्ता तैयार करने की आवश्यकता है।


सांसद ने कहा कि बेरोजगारी को केवल नौकरियों के आंकड़ों तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। यह भी देखना होगा कि शिक्षा पूरी करने के बाद युवाओं के पास उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल है या नहीं और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है या नहीं। शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना समय की आवश्यकता है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा और रोजगार प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करने का माध्यम होना चाहिए। सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने, उच्च शिक्षा को गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए सुलभ बनाने, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार करने और सरकारी विभागों के रिक्त पदों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से भरने की जरूरत है। एमएसएमई, विनिर्माण, कृषि आधारित उद्योग, सेवा क्षेत्र और नई तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाने चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी सार्थक होगा, जब देश की युवा शक्ति विकास प्रक्रिया की सबसे बड़ी भागीदार बनेगी। केंद्र की भाजपा सरकार को युवाओं की चिंताओं को राजनीतिक आलोचना मानकर नजरअंदाज करने के बजाय शिक्षा, कौशल और रोजगार को लेकर जवाबदेह राष्ट्रीय कार्ययोजना सामने लानी चाहिए। युवाओं को भाषण और प्रचार से अधिक अपने भविष्य की सुरक्षा, अवसर और सम्मानजनक रोजगार चाहिए। कांग्रेस युवाओं के शिक्षा और रोजगार के अधिकार की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।


महिलाओं की पसंद और स्वतंत्रता का सम्मान ही उनकी गरिमा का सम्मान
कुमारी सैलजा ने कहा कि एक महिला क्या पहने, क्या करे और कहां जाए, यह तय करने का अधिकार केवल उसका है। किसी महिला की संस्कृति, संस्कार और गरिमा का पैमाना उसके कपड़ों को नहीं बनाया जा सकता। महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत पसंद और स्वतंत्रता के लिए सोशल मीडिया पर निशाना बनाना पितृसत्तात्मक सोच का हिस्सा है, जिसे समाज को मिलकर बदलना होगा।
सांसद ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी स्वतंत्रता का प्रयोग करने वाली महिलाओं को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने की प्रवृत्ति को बंद करने की बात कही है। किसी महिला के विचार अथवा निर्णय से असहमति हो सकती है, लेकिन उसकी पसंद के आधार पर उसके चरित्र और गरिमा पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्हें अपना जीवन किस प्रकार जीना है, बल्कि ऐसा सुरक्षित और समानतापूर्ण समाज बनाने की आवश्यकता है, जहां वे बिना भय, दबाव और रोकटोक के अपने फैसले स्वयं ले सकें। परिवार, कार्यस्थल, सार्वजनिक जीवन और सोशल मीडिया हर जगह महिलाओं की निजता, स्वतंत्रता और गरिमा का सम्मान होना चाहिए। महिला की पसंद का सम्मान ही उसकी गरिमा का सम्मान है।


जींद में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगी सैलजा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा 27 अगस्त को जींद का दौरा करेंगी, जहां वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, चल रहे विकास कार्यों और उनके क्रियान्वयन की संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से आमजन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X