Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

Updated on Saturday, August 29, 2026 14:32 PM IST

मुंबई : 'लाहौर' और 'हाई रेटेड गबरू' जैसे चार्टबस्टर के लिए मशहूर गुरु रंधावा की खास पहचान है कि उन्होंने 'सूट सूट' और 'मेड इन इंडिया' जैसे हिट गानों से पंजाबी पॉप, इंडी-पॉप और बॉलीवुड म्यूजिक को जेन-जी के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है। 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के नूरपुर गांव में जन्मे गुरशरणजोत सिंह रंधावा एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार से ताल्लुक रखते थे। गुरु रंधावा का झुकाव 7 साल की उम्र से ही गायन की ओर था। बचपन में गुरदास मान, बब्बू मान और सीमा पार के दिग्गज कलाकार सज्जाद अली को सुनते हुए उनके भीतर संगीत की गहरी समझ विकसित हुई।


अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहने वाले गुरु रंधावा ने दिल्ली जाकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम) से एमबीए (एमबीए) की डिग्री हासिल की। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली और गुरदासपुर में छोटी पार्टियों और समारोहों में गाना शुरू किया, जहां एक स्टेज शो के लिए उन्हें मात्र 500 रुपए पारिश्रमिक मिलता था।
उनके जीवन में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास सफलता या पैसा नहीं था, तब एक लड़की ने उन्हें यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि 'तेरे पास है क्या।' इसी दिल टूटने की घटना ने उन्हें 'बन जा तू मेरी रानी' जैसा हिट गीत लिखने के लिए प्रेरित किया।


गुरु रंधावा की संगीत यात्रा की शुरुआत असफलताओं से भरी रही। साल 2012 में उन्होंने ब्रिटिश-श्रीलंकाई गायक अर्जुन के साथ मिलकर अपना पहला गाना 'सेम गर्ल' रिलीज किया, जो बुरी तरह नाकाम रहा। इसके बाद 2013 में उन्होंने अपने भाई रमणीक की आर्थिक मदद से 'पेज वन' नाम की एल्बम निकाली, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली।
लगातार मिल रही निराशाओं के बीच उनकी मुलाकात मशहूर पाकिस्तानी-अमेरिकी रैपर बोहेमिया से हुई। बोहेमिया ने ही उनके लंबे नाम को छोटा करके मंच के लिए 'गुरु' नाम दिया। 2015 में दोनों का साझा ट्रैक 'पटोला' रिलीज हुआ। यह गाना रातों-रात हिट साबित हुआ, जिसने पीटीसी म्यूजिक अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी डुओ का पुरस्कार जीत कर गुरु रंधावा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। इसके बाद 'हिंदी मीडियम' (2017) में 'सूट सूट' के साथ उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, 2024 में मशहूर अमेरिकी हिप-हॉप आइकन रिक रॉस और डीजे शैडो दुबई के साथ उनका ट्रैक 'रिच लाइफ' रिलीज हुआ। दुबई के रेगिस्तानों में फिल्माया गया यह गाना 'ईस्ट मीट्स वेस्ट' का एक बेहतरीन उदाहरण बना और इसे श्रोताओं द्वारा वैश्विक स्तर पर भारी प्रशंसा मिली।
गायन के अलावा, 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से गुरु रंधावा ने अपना बॉलीवुड एक्टिंग डेब्यू भी किया। उन्हें 2019 में 'दादा साहब फाल्के अवार्ड' भी मिला था।
वर्तमान में गुरु रंधावा दुनिया के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले पंजाबी कलाकारों में से एक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 35 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 'सा रे गा मा पा' जैसे शो में जज की भूमिका भी निभाई, और वे मौजूदा समय में जेन-जी के लोकप्रिय गायक बने हुए हैं।


इसी साल अगस्त महीने में उनका नया गाना 'फाइन शिट' रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर विवादों में घिरा रहा। इस गाने को इसके विवादास्पद बोल और संगीत वीडियो में कॉर्पोरेट महिलाओं के चित्रण के लिए दर्शकों और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
इससे पहले 2025 में उनके गीत 'अजुल' को भी टीनएज गर्ल्स के आपत्तिजनक चित्रण के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X