Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

उत्तर प्रदेश

फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

Updated on Saturday, October 17, 2026 15:49 PM IST

लखनऊ(एजेंसी) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कथित फेक सर्वे और सर्वेक्षणों के प्रचार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जातिवादी मीडिया और सोशल मीडिया धनबल का दुरुपयोग कर षडयंत्र के तहत बसपा को कमजोर दिखाने और लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के लोगों से ऐसे दुष्प्रचार से सावधान रहने तथा प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की।


मायावती ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनावों के लिए पार्टी अच्छे और दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित जमीनी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच जातिवादी मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा षड्यंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक और ध्यान भटकाने वाले सर्वेक्षणों का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है। इसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को निशाना बनाया जाना अति दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कड़वी वास्तविकता है कि जातिवादी मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बसपा के विरुद्ध हमेशा ही मिथ्या और अनर्गल प्रचार किया जाता है। फेक और प्रायोजित सर्वेक्षणों में पार्टी को हमेशा कम और कमजोर करके आंका जाता रहा है। मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में भी मीडिया का बर्ताव ऐसा ही जातिवादी और द्वेषपूर्ण रहा था जबकि बसपा ने तमाम लोगों के कयासों और उम्मीदों को गलत साबित करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में सबके साथ न्याय करने के लिए 'कानून द्वारा कानून का राज' कायम करने के साथ ही 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' के नए संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरुआत हुई थी।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले समाजवादी पार्टी और अब भाजपा के शासन से त्रस्त सर्व समाज खासकर बहुजन समाज के लोगों को विरोधी पार्टियों और जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों से सावधान रहना चाहिए। मायावती ने अपील की कि लोग सभी प्रकार के मिथ्या प्रचार और दुष्प्रचार से सतर्क रहें तथा उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने के लिए पूरे जी-जान से लगातार जुटे रहें। उन्होंने कहा कि इसी में सबका हित निहित और सुरक्षित है।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X