Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

मनोरंजन

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

Updated on Monday, August 31, 2026 16:28 PM IST

मुंबई: चंकी पांडे उन कलाकारों में से हैं, जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी हमेशा अपने साथ एक अलग तरह की मस्ती लेकर आती है। हाल ही में चंकी पांडे वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने शहर में लौटने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। वडोदरा पहुंचते ही उनके चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। उन्होंने वहां की गलियों, लोगों और खासकर फैंस के साथ बिताए पलों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान वह मिठाइयों का स्वाद लेते भी दिखे। अपने इस अनुभव पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी बच्चे जैसा महसूस हो रहा है।

चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वडोदरा दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ''वडोदरा वापस आकर मुझे ऐसी खुशी हुई, जैसे कोई बच्चा कैंडी की दुकान में पहुंच गया हो।''

वीडियो में अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में चंकी पांडे कलरफुल टी-शर्ट, जींस और सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं। वह अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हैं और वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

वीडियो में आगे वह लोगों से मुलाकात करते हैं और वडोदरा की मिठाइयों का भी स्वाद लेते नजर आते हैं। अभिनेता ने अपने इस वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'इश्क जलाकर-कारवां' को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया।

'धुरंधर' के इस गाने की बात करें तो 'इश्क जलाकर-कारवां' एक कव्वाली ट्रैक है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसे शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीप दास चौधरी और अरमान खान ने गाया है। गाने का संगीत शाश्वत सचदेव और रोशन लाल ने तैयार किया है।

फिल्मी करियर की बात करें तो चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वह नीलम कोठारी के साथ नजर आए थे। इसके बाद 1988 में आई 'तेजाब' ने उन्हें एक अलग पहचान दी। इस फिल्म में उन्होंने बब्बन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

समय के साथ चंकी ने कॉमेडी में भी अपनी मजबूत जगह बना ली। 2000 के दशक के बाद उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में उनका 'आखिरी पास्ता' वाला किरदार खास तौर पर लोकप्रिय हुआ और यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X