Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

मनोरंजन

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

Updated on Tuesday, September 01, 2026 16:51 PM IST

मुंबई : अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल बीत चुके हैं, लेकिन दोनों की कहानी आज भी लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया। बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए आज तक एक कप चाय तक नहीं बनाई है। दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट पद्मिनी ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए चाय बनाई है। इस सवाल पर अमिताभ ने कहा कि उन्होंने कभी जया के लिए चाय नहीं बनाई। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह खुद चाय नहीं पीते और उन्हें चाय बनाना भी नहीं आता। अमिताभ ने कहा, ''देवी जी, देखिए, जो इंसान चाय नहीं पीता है, वो कैसे बनाएगा। हमने अक्सर देखा है कि पत्नी जी चाय इतना नहीं पीती हैं। पीती हैं, लेकिन कितना पीती हैं, हमें नहीं पता। और जो भी पीती हैं, वो हम बनाकर नहीं देते और हमें चाय बनाना नहीं आता।''


बिग बी ने कहा, ''आजकल चाय बनाने के लिए एक पोटली आती है, जिसके साथ धागा लगा होता है। उसे गर्म पानी में डालने से चाय बन जाती है, लेकिन मैंने कभी उसका इस्तेमाल भी नहीं किया। अब मैं असली चाय बनाना सीख रहा हूं, ताकि अगर कभी पत्नी जी का चाय पीने का मन हुआ तो मैं उनके लिए चाय बना सकूं।''
बात करें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी की, तो जया उस समय एक जानी-पहचानी अभिनेत्री थीं, जबकि अमिताभ अपने करियर में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। जया अमिताभ के शांत स्वभाव और उनकी शख्सियत से काफी प्रभावित थीं।


दोनों ने साथ में 'गुड्डी', 'एक नजर', 'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके' और 'शोले' जैसी फिल्मों में काम किया। खासकर 'जंजीर' से जुड़ा किस्सा उनकी शादी से भी जुड़ा बताया जाता है। फिल्म को मिली सफलता के बाद दोनों ने दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान बनाया था। इसी दौरान उनके परिवारों ने उनसे शादी करने के लिए कहा और दोनों ने 3 जून 1973 को शादी कर ली।
शादी के बाद अमिताभ और जया ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया की नजरों से दूर रखा। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन। समय के साथ अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए, वहीं जया ने भी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X