Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

मनोरंजन

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:04 PM IST

मुंबई: । सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से बॉलीवुड के गानों को तो कई यादगार पल दिए हैं, लेकिन इस बार उनकी अपनी जिंदगी में एक ऐसा पल आया, जिसे वह शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगी। सुनिधि पहली बार कश्मीर पहुंचीं और घाटी की खूबसूरती देखकर पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गईं। जिस कश्मीर को उन्होंने अब तक फिल्मों और पर्दे पर देखा था, उसे जब उन्होंने अपनी आंखों के सामने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सुनिधि ने बताया कि कश्मीर जाना उनका बचपन का सपना था, जो आखिरकार इतने सालों बाद पूरा हुआ। यहां पहुंचकर उन्होंने घाटी की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के प्यार, सुकून और खाने की भी जमकर तारीफ की।

सुनिधि ने कहा, ''मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं। कश्मीर आना मेरा बचपन का सपना था। पिछले कुछ सालों में मैंने बहुत सी जगहों की यात्रा की, लेकिन मुझे कभी कश्मीर आने का मौका नहीं मिला। आखिरकार इस बार मैं यहां हूं और मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं जन्नत में हूं।''

सुनिधि ने कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, ''यहां पहुंचकर मेरी आंखें खुली की खुली रह गईं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतनी खूबसूरत जगह सच में मौजूद है। यहां के लोगों का प्यार और अपनापन मुझे काफी पसंद आया। जिन लोगों से मैं यहां मिलीं, उनके व्यवहार में बेशुमार प्यार था।''

उन्होंने यहां के खाने और शांत माहौल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''कश्मीर में मुझे जो सुकून महसूस हुआ, वह मेरे लिए बिल्कुल अलग अनुभव था। मैं हैरान थी कि क्या सच में ऐसी कोई जगह है? यहां के लोग, यहां का खाना, यहां का सुकून... मेरा यहां से जाने का बिल्कुल मन नहीं कर रहा।''

सुनिधि चौहान ने संगीत के जरिए कश्मीर के लोगों से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ''मैं सच में चाहती हूं कि मुझे यहां अपना कॉन्सर्ट करने का मौका मिले, क्योंकि मुझे कश्मीर से प्यार हो गया है। पहले मैं कश्मीर को सिर्फ पर्दे पर देखकर पसंद करती थी, लेकिन अब यहां आने के बाद मुझे लगता है कि मैं यहां के लोगों के लिए भी अपनी तरफ से कुछ करना चाहती हूं।''

बता दें कि सुनिधि चौहान भारतीय फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की उन प्रमुख हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर (आईएफएफजेके) के पहले संस्करण में हिस्सा लिया। फेस्टिवल की शुरुआत 7 सितंबर को हुई थी और 10 सितंबर को इसका समापन हुआ। इस दौरान सुनिधि ने क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X