Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

व्यापार

सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:22 PM IST

मुंबई; भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) शनिवार को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है। इसमें नियामक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट प्राइस तय करने की मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव रख सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव पर 24 सितंबर को होने वाली सेबी बोर्ड की बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इसमें बाजार प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई उन चिंताओं को संबोधित किया जाएगा, जो नए सीएएस मैकेनिज्म के तहत एक्सपायरी वाले दिन डेरिवेटिव्स के सेटलमेंट प्राइस की गणना को लेकर हैं।

सेबी की योजना सीएएस को वापस लेने की नहीं है, बल्कि एक्सपायरी वाले दिनों में ऑक्शन मैकेनिज्म के तहत सेटलमेंट प्राइस की गणना की प्रक्रिया को बेहतर बनाने की है।

सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने पहले स्पष्ट किया था कि “सीएएस फ्रेमवर्क बाजार में बना रहेगा” और बाजार नियामक बाजार प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई चिंताओं की जांच कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहा है।

3 अगस्त से लागू सीएएस के तहत फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) के लिए पात्र शेयरों में लगातार ट्रेडिंग दोपहर 3:15 बजे समाप्त हो जाती है। इसके बाद इन सिक्योरिटीज को करीब 20 मिनट के ऑक्शन में भेजा जाता है, जहां खरीद और बिक्री के ऑर्डर का मिलान करके आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस तय किया जाता है।

वहीं, गैर-एफएंडओ शेयरों में ट्रेडिंग शाम 3:30 बजे तक जारी रहती है, जबकि स्टॉक और इंडेक्स डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग 3:40 बजे तक होती है।

नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के दौरान भारतीय शेयर बाजार में खासकर डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी वाले दिनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

पिछले सप्ताह के एक सेशन के दौरान सेंसेक्स का इंडिकेटिव क्लोज कुछ समय के लिए 2.5 प्रतिशत गिर गया, जिसके कारण क्लोजिंग ऑक्शन के दौरान उसके पुट ऑप्शंस के प्रीमियम में 400-500 प्रतिशत तक उछाल आया। इसी तरह, मंगलवार को भी एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी के पुट ऑप्शंस में कई गुना तेजी देखी गई।

विश्लेषकों का कहना है कि सीएएस ने एक्सपायरी वाले दिन सिस्टमेटिक ऑप्शंस स्ट्रैटेजी के लिए ट्रेडिंग को कम अनुमानित बना दिया है। उनका कहना है कि ऑक्शन में सीमित भागीदारी के कारण कुछ ही ऑर्डर क्लोजिंग प्राइस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

: Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

X