Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार

Updated on Friday, September 18, 2026 12:21 PM IST

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, अब बारिश की संभावनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं। आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 18 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 70 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगा। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 और 20 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह का रहेगा। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी 19 तारीख को 70 से 55 प्रतिशत और 20 तारीख को 65 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे।


मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 सितंबर को दिल्ली का आसमान और भी साफ हो जाएगा। इन तीनों दिनों में मौसम 'मुख्यतः साफ' रहेगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता भी लोगों के लिए राहत भरी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' यानी संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों की बात करें तो आया नगर (62), बवाना (58), आशोक विहार (70), कैंटोनमेंट एरिया (71), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (71), अलीपुर (74) और चांदनी चौक (83) में एक्यूआई 100 के नीचे यानी ग्रीन जोन में है।


हालांकि, आनंद विहार (86) और बुराड़ी क्रॉसिंग (95) में एक्यूआई 100 के करीब पहुंच रहा है, लेकिन अभी भी यह संतोषजनक श्रेणी में ही है। एनसीआर के अन्य हिस्सों की बात करें तो नोएडा के सेक्टर-62 (81) और सेक्टर-1 (92) में हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। हालांकि, नोएडा के सेक्टर-125 (111) और सेक्टर-116 (117) में एक्यूआई 100 के पार जाकर 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां के गोविंदपुरम (44) में हवा सबसे साफ है। इंदिरापुरम (61) और वसुंधरा (61) में भी एक्यूआई ग्रीन जोन में है।


लोनी (92), वेद विहार-लोनी (86) और संजय नगर (98) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। एनसीआर में बारिश की संभावनाएं भले ही कम हो गई हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही और साफ आसमान के कारण धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदूषण का स्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, जो सेहत के लिए अच्छा संकेत है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X