Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

Updated on Monday, September 21, 2026 17:12 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बठिंडा के तलवंडी साबो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने वादा किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के भीतर राज्य से नशा आपूर्ति नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को तलवंडी साबो पहुंचने के बाद तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ नशा पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। गांव के लोगों ने खुलकर बोला कि पंजाब में नशा बहुत ज्यादा बिक रहा है। नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में आज नशा बहुत ज्यादा बिक रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसको खत्म करेगी, ये लोगों में विश्वास है।

जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के भीतर राज्य से नशा आपूर्ति नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का सीधा संदेश है कि तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और 18 से 27 साल के युवा नशे की बलि चढ़ रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। वहीं, मनप्रीत बादल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार आतंकवाद खत्म कर सकती है, तो पंजाब से नशा माफिया का भी सफाया संभव है।

Have something to say? Post your comment
जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

: पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

X