Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

Updated on Monday, September 21, 2026 20:01 PM IST

चंडीगढ़ : आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग ने 'फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन' (एफडीए) के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, पौष्टिक और साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में खाद्य सुरक्षा नियमों को लागू करने संबंधी अभियान तेज कर दिया है।

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा राज्य की मुख्य प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के समय के दौरान जब मिठाइयों, डेयरी उत्पादों और बेकरी की वस्तुओं की मांग काफी बढ़ जाती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने सभी खाद्य कारोबारियों (एफबीओज) से अपील की कि वे खाद्य सुरक्षा संबंधी कानूनों, नियमों का सख्ती से पालन करें और पूरी जिम्मेदारी तथा साफ-सुथरे तरीके से खाद्य पदार्थ बनाएं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को हिदायत की कि वे कच्चे माल की सही खरीद और उचित भंडारण सुनिश्चित करें, सफाई व्यवस्था कायम रखें, मिलावटखोरी से बचें और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी गैर-मानक कार्रवाई से सख्ती से बचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता करने वालों पर 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई बारे जानकारी देते हुए, एफ.डी.ए. (एफडीए) पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।

12 और 13 सितंबर को पनीर और खोया की गुणवत्ता जांच के मद्देनजर राज्य स्तरीय अभियान चलाया गया, जिस दौरान 216 नमूने लिए गए और विस्तारपूर्वक जांच के लिए यह नमूने राज्य खाद्य लैबोरेटरी को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्टें प्राप्त होने पर 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और नियमों' अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए, कमिश्नर ने बताया कि एफ.डी.ए. की टीमों ने 19 और 20 सितंबर को मिठाई और बेकरी उत्पादन इकाइयों में सफाई और स्वच्छता मानकों के पालन की जांच करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में की गईं 250 जांचों में से नियमों का पालन न करने वालों को 101 सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन के लिए मौके पर ही 20 चालान काटे गए।

कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के सीजन के दौरान सख्त निगरानी, देख-रेख और अचानक जांच का सिलसिला इसी तरह निर्बाध रूप से जारी रहेगा। उन्होंने खाने-पीने वाली सभी इकाइयों को सलाह दी कि वे सफाई संबंधी कानूनी मानकों का पालन करने के लिए आगे आएं।

स्वास्थ्य विभाग और एफ.डी.ए. पंजाब ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सचेत रहें, समझदारी से खरीदारी करें और मिठाइयां, डेयरी उत्पाद तथा बेकरी उत्पाद केवल भरोसेमंद और नियमों का पालन करने वाली दुकानों से ही खरीदें।

Have something to say? Post your comment
जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

: पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

X