Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गुरदासपुर के खेतों में पराली की गांठें बनाकर पंजाब के किसानों से पराली न जलाने की अपील की

Updated on Monday, September 21, 2026 20:48 PM IST

चंडीगढ़/गुरदासपुर : पराली जलाने के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज गुरदासपुर जिले के बटाला में स्थित गांव पुरियां खुर्द में एक किसान के खेत में बेलर ट्रैक्टर से धान की पराली की गांठें (बेल्ज) बनाईं। इसके साथ उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि 'पराली एक साधन है, कचरा नहीं।'

इस अनोखी पहल के साथ राज्य में धान की कटाई और पराली प्रबंधन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री ने यह संदेश दिया कि धान की पराली को जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से संभाला जा सकता है और इसे एक मूल्यवान साधन के रूप में इस्तेमाल करना समय की जोरदार मांग है।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मशीनरी के माध्यम से पराली प्रबंधन को दिए जा रहे बढ़ावे का जिक्र करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) मशीनों के लिए किसानों को 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटरों, एफ.पी.ओज़, सहकारी सभाओं और ग्राम पंचायतों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए 576 करोड़ रुपये की कार्य योजना के तहत चलाई गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में पराली जलाने के 49,922 मामले सामने आए थे जबकि 2025 में यह घटकर 5,114 रह गए। इससे साफ जाहिर है कि इनमें 90 प्रतिशत की कमी आई है। इससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ हुआ है बल्कि पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन रणनीति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली है।

किसानों से धान की पराली को आग न लगाने की अपील करते हुए स. खुड्डियां ने कहा कि वे मिट्टी की सेहत और पर्यावरण की रक्षा के लिए सी.आर.एम. मशीनों का इस्तेमाल करके अवशेषों का वैज्ञानिक ढंग से निपटान करें।

उन्होंने कहा, ''धान की पराली कचरा नहीं, बल्कि एक साधन है। हमें इसे जलाना बंद करना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''सी.आर.एम. मशीनों का सुचारू उपयोग किसानों को पराली की उचित संभाल करने और आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा।''

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को नुकसान पहुंचता है, हवा प्रदूषित होती है और स्वास्थ्य के लिए, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरे पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मशीनरी, जागरूकता और तकनीकी मार्गदर्शन से सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री ने पंजाब को पराली जलाने से मुक्त राज्य बनाने के लिए किसानों, अधिकारियों और गांवों के भागीदारों को सामूहिक प्रयासों का न्योता दिया। उन्होंने किसानों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पराली जलाने के खिलाफ मुहिम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छ पर्यावरण और टिकाऊ खेती एक साझा जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X