Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय व्यापारी आयोग की बैठकों में गजटिड अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Updated on Tuesday, September 22, 2026 19:29 PM IST

चंडीगढ़ : व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय विकास को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो पंजाब राज्य व्यापारी आयोग (पी.एस.टी.सी.) के चेयरमैन भी हैं, ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके गजटिड अधिकारी जिला स्तरीय व्यापारी आयोग की आगामी बैठकों में अवश्य शामिल हों।

कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सिंह सौंद, तथा पी.एस.टी.सी. के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर के साथ पी.एस.टी.सी. की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री ने जोर दिया कि ये जिला स्तरीय बैठकें पूरे हो चुके सभी विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा करने और व्यापारियों द्वारा उठाए गए बकाया मामलों का समाधान करने के लिए होनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि 'रंगला पंजाब' योजना के तहत आयोग द्वारा जिला स्तर पर सुझाए गए विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये का समर्पित फंड पहले ही अलॉट किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी स्वीकृत कार्यों के लिए संबंधित बिल पेश होते ही भुगतान बिना किसी देरी के जारी कर दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दक्षता और पारदर्शिता को और अधिक संस्थागत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक स्पष्ट कार्य-प्रणाली की वकालत की जिसमें काम पूरा करने की समय-सीमा, प्रत्येक परियोजना का स्पष्ट विवरण और कार्यकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। उन्होंने प्रशासनिक अड़चनों से बचने के लिए विभागों के बीच तालमेल तंत्र को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

व्यापारी समुदाय को भरोसा दिलाते हुए बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित मामलों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तेजी से समाधान किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक का समापन करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने व्यापार-पक्षीय माहौल बनाने, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और राज्य भर के व्यापारियों की चिंताओं को पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस दौरान कर आयुक्त जतिंदर जोरवाल ने अब तक पूरे हुए विकास कार्यों और निपटाई गई शिकायतों के बारे में प्रस्तुति दी। इस समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राहुल तिवारी, अतिरिक्त डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) एस.पी.एस. परमार, विशेष सचिव, सूचना एवं लोक संपर्क, पुनीत गोयल, उद्योग, श्रम, स्थानीय निकाय और पी.एस.पी.सी.एल. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए, जबकि सभी डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X