Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

Updated on Wednesday, September 23, 2026 13:05 PM IST

राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अभी फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी में जरूर थोड़ी कमी आएगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि, इस बीच एक बड़ी चिंता की बात यह है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आने वाले दिनों में लोगों को सांस संबंधी शिकायतें हो सकती हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 85 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 24 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह का रहेगा। तापमान 35 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा, हवा में नमी 85 से 55 प्रतिशत रहेगी और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 25 सितंबर से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 26 सितंबर को आसमान सामान्यतः बादलों से भरा रहेगा। तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 27 और 28 सितंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों दिनों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान गिरकर 32 डिग्री अधिकतम और 22 डिग्री न्यूनतम तक पहुंच सकता है। हवा में नमी 95 प्रतिशत तक रहेगी। हालांकि, बारिश के इन पूर्वानुमानों के बावजूद किसी भी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम में आ रही इस नमी और बादलों के बीच एक गंभीर समस्या वायु प्रदूषण की है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है।


दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 168, अशोक विहार में 132, आया नगर में 114, बवाना में 193, बुराड़ी क्रॉसिंग में 135, कैंटोनमेंट एरिया में 84, चांदनी चौक में 224, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 150 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 219 दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 221, सेक्टर-62 में 174, सेक्टर-1 में 150 और सेक्टर-116 में 180 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 107, इंदिरापुरम में 178, लोनी में 189, संजय नगर में 146, वसुंधरा में 191 और वेद विहार-लोनी में 154 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।


वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 100 से ऊपर जाने का मतलब है कि हवा में प्रदूषण के कण बढ़ रहे हैं। यह स्थिति संवेदनशील समूहों जैसे बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए हानिकारक है। एक्यूआई के 200 के पार जाने पर यह और भी खतरनाक हो जाता है। चिकित्सकों के मुताबिक, बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम तो सामान्य और थोड़ा ठंडा रहेगा, लेकिन हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद कम है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X