Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

पंजाब

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा नहरी पटवारियों की जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा

Updated on Wednesday, September 23, 2026 19:45 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज जल संसाधन विभाग की नहरी पटवार यूनियन के साथ बैठक की, जिसमें कर्मचारियों की सेवा-संबंधी मांगों और मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

विभाग के मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को नहरी पटवारियों द्वारा ड्यूटी निभाने के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जल संसाधन मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जायज़ तथा उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और नियमों तथा सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की मुश्किलों को दूर करने पर पूरा ध्यान दे रही है और सेवा-संबंधी जायज़ मुद्दों के समाधान के लिए निष्पक्ष तथा पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम कर्मचारी संगठनों के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री गोयल ने कहा कि जायज़ मांगों पर साकारात्मक ढंग से विचार-विमर्श जारी रहेगा और जायज़ मांगों के समयबद्ध निपटारे के लिए नियमों तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रावधानों के दायरे में रहते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी गई सात प्रमुख मांगों में नहरी पटवारियों को टेक्निकल ग्रेड देना, नहरी पटवारियों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई करना, नहरी पटवारी से सहायक माल क्लर्क (ए.आर.सी.) के पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति करना, नहरी पटवारियों के तबादले उनके घरों के नज़दीक करना, नहरी पटवारियों के खाली पद तुरंत भरना, सहायक माल क्लर्क (ए.आर.सी.) के पद बढ़ाना और नहरी पटवारियों की सेवा-संबंधी लंबित मांगों का समयबद्ध निपटारा करना शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने यूनियन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और लागू नियमों तथा प्रक्रियाओं के अनुसार जायज़ मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्य इंजीनियर (नहरें) श्री शेर सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नहरी पटवार यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X