Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

पंजाब

अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू

Updated on Wednesday, September 23, 2026 19:47 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान महज एक हफ्ते के भीतर-भीतर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने चार व्यक्तियों को 20 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रोहन निवासी बाबा जीवन सिंह कॉलोनी (अमृतसर), दीपक बख्शी निवासी प्रताप बाजार (अमृतसर), ऋषभ कुमार निवासी गोल्डन एवेन्यू (अमृतसर) और ईशान बेदी निवासी न्यू रणजीत पुरा (अमृतसर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप जब्त करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा खेपें सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो मोटरसाइकिलें- काले रंग की स्प्लेंडर (पीबी02-बीटी-3925) और लाल रंग की पैशन प्रो (पीबी02-सीएल-4487) को भी जब्त किया है।

इस ताजा बरामदगी से सीआई अमृतसर ने महज एक हफ्ते में ही कुल 74 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले 27 किलो, 10 किलो और 17 किलो हेरोइन की खेपें बरामद की गई थीं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुख्य जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल दुबई स्थित एक नशा तस्कर द्वारा अपने पंजाब-आधारित कार्यकर्ताओं और विदेशी तस्करों के तालमेल से चलाया जा रहा था।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर की सीआई टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि दुबई-आधारित तस्कर के साथियों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी हेरोइन की एक बड़ी खेप जिला तरनतारन के गांव राजाताल के सीमावर्ती इलाके से प्राप्त की है और वे इस खेप को आगे सप्लाई करने के लिए अमृतसर की दाना मंडी, सतलानी साहिब गुरुद्वारे के नजदीकी इलाके में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और उक्त इलाके से चार व्यक्तियों - रोहन, दीपक बख्शी, ऋषभ और ईशान बेदी - को 20 किलो हेरोइन सहित काबू कर लिया।

डी.जी.पी. ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है।

इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 61, दिनांक 23-09-2026 को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।

*डब्बी: चौथी बड़ी बरामदगी*

16 सितंबर, 2026: 27 किलो हेरोइन और एक आधुनिक विदेशी .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल सहित तीन कारतूसों के साथ चार व्यक्ति काबू

18 सितंबर, 2026: 10 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

19 सितंबर, 2026: 17 किलो हेरोइन के साथ तीन व्यक्ति काबू

23 सितंबर, 2026: 20 किलो हेरोइन के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X