Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

पंजाब

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated on Thursday, September 24, 2026 19:37 PM IST

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।

कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान 'आप' नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और 'आप' कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

X