Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

Updated on Friday, September 25, 2026 16:27 PM IST

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर के दादिया में आयोजित सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर सवाल उठाते हैं कि भाजपा की सरकारें बार-बार कैसे चुनकर आती हैं और 25 साल तक सत्ता में रहने का दावा कैसे करती हैं। इसका सीधा जवाब है—जनता की निस्वार्थ सेवा और धरातल पर किया गया काम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशाल जनसभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राहुल गांधी के आरोपों का नितिन नवीन ने दिया सिलसिलेवार जवाब
जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा देते हुए कहा:
गरीब आवास योजना: "जब देश के 4 करोड़ गरीबों को उनका पक्का मकान मिलता है, तो वह आशीर्वाद वोट के रूप में परिवर्तित होता है।"
महिला सम्मान व स्वच्छता: "12 करोड़ महिलाओं के घरों में शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन को जन-आंदोलन बनाया, जिसका सीधा फल जनता के समर्थन के रूप में मिलता है।"
पीएम स्वनिधि योजना: "जब 75 लाख रेहड़ी-पटरी वालों के बैंक खातों में आर्थिक मदद पहुंचती है, तो उनका आशीर्वाद भाजपा को सरकार में बनाए रखता है।"
भ्रष्टाचार पर नकेल: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए नवीन ने कहा, "एक दौर था जब कहा जाता था कि दिल्ली से 1 रुपया चलता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि दिल्ली से चला पूरा 1 रुपया सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है।"


2,636 करोड़ के 929 विकास कार्यों की सौगात
समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 2,636 करोड़ रुपये की लागत वाले 929 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 36 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 400 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। आगामी पंचायतीराज चुनावों के दृष्टिगत 90 प्रचार रथों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

निकाय चुनाव में जीत पर बोले—'जीत के सेहरे को सेवा के मौके के तौर पर लें'हाल ही में घोषित निकाय चुनाव परिणामों में 309 में से 200 से अधिक निकायों में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया:
"निकाय चुनावों में मिली बड़ी जीत का सेहरा हमारे सिर पर बंधा है, लेकिन हमें इसे सत्ता का घमंड नहीं, बल्कि सेवा का अवसर मानकर काम करना है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का संकल्प अंत्योदय की भावना से ही पूरा होगा। गरीब व्यक्ति ही नारायण है, इस भाव से काम करें।"


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले—'संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे'
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की मुख्य बातें:
वादे पूरे किए: "हमारी सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत काम पूरे कर लिए हैं। प्रदेश में केवल जल संरक्षण और पेयजल परियोजनाओं पर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम चल रहा है।"

वन स्टेट-वन इलेक्शन: "कांग्रेस के लोग कहते थे कि वन स्टेट-वन इलेक्शन नहीं हो सकता, लेकिन हम इसे धरातल पर उतार कर दिखा रहे हैं। राजस्थान में अब केवल कानून का राज चलेगा।"
किसानों का कल्याण: कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा, "हम आलू से सोना पैदा करने का दावा तो नहीं कर सकते, वह तकनीक तो उन्हीं के पास होगी, लेकिन हमारी नीतियों से राजस्थान की धरती सोना उगलेगी और किसान समृद्ध होगा।"
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों और पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कार्यकर्ताओं को "किंगमेकर" बताया और आगामी पंचायतीराज चुनाव रूपी युद्ध को भी पूरी ताकत से जीतने का संकल्प दिलाया।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X