Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

Updated on Thursday, October 01, 2026 15:34 PM IST

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए इन स्वच्छता अभियानों में कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक शामिल हुए।

दिल्ली के सफदरजंग मकबरे में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। इस दौरान विधि कार्य विभाग और विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। श्रमदान के जरिए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। ऐतिहासिक स्मारक सफदरजंग मकबरे में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया। 'स्वच्छता ही सेवा' 2026 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा।

इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज पहुंचे। कॉलेज में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत उन्होंने झाड़ू लगाई और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया।

प्रह्लाद जोशी ने कहा, "आज मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ गार्गी कॉलेज आया हूं। बच्चे जिनसे अभी मैं बात कर रहा था, जो एनएसएस, एनसीसी से जुड़े हुए हैं, स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, बच्चों ने स्वच्छता में भाग लेने का ऐलान किया है और अभी भी कर रहे हैं। यहां स्वाभाविक रूप से बहुत सफाई है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। तो, इसके अलावा, मैंने बच्चों से भी इस बारे में पूछा। मुझे लगता है कि अगर इस कॉलेज के आसपास के इलाके को भी साफ रखा जाए, तो यह एक बहुत बड़ा संदेश होगा।"

उधर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में राजधानी के करीब 2500 स्थानों पर सफाई की गई। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में राजा राम कोहली मार्ग और साईं भवन के पास भी अभियान चलाया गया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की 22 राज्यों की सरकारें जनता के साथ मिलकर लगातार स्वच्छता के काम को कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने 2014 में लाल किले से स्वच्छता की बात करके इसको एक आंदोलन बनाया।"

भाजपा के 'सेवा पखवाड़ा' के तहत साउथ दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ईस्ट ऑफ कैलाश में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। वहीं, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी के जीवन पार्क में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई और अभियान में योगदान दिया।

दिल्ली के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ ने 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें आरके पुरम विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा, साउथ जोन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह और एनडीआरएफ के डीजी पीयूष आनंद सहित कई लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया गया। एनडीआरएफ और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक महीने का सेवा संकल्प अभियान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देशभर में शुरू किया जा रहा है। आज पूरे देश में सेवा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सफाई करेंगे, श्रमदान करेंगे। मैं भी अपनी यहां चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अजमेरी गेट, देशबंधु गुप्ता पार्क में आया हूं और यहां मैंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया है।"

 

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X