Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

व्यापार

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

Updated on Saturday, October 03, 2026 13:30 PM IST

गौतमबुद्धनगर(एजेंसी): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक अक्टूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए जिले के सभी 113 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी ऐप इंस्टॉल कराया गया है और वाहन चालकों के प्रदूषण प्रमाण-पत्र की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर वाहन में ईंधन भरवाने से पहले पीयूसीसी की वैधता जांची जा रही है। वैध प्रमाण-पत्र नहीं होने की स्थिति में संबंधित वाहन को ईंधन उपलब्ध नहीं कराने की व्यवस्था लागू की गई है।

प्रशासन की ओर से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अलग-अलग स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। इसके अलावा क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पेट्रोल पंपों पर शासन और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी और एआरटीओ ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को पीयूसीसी जांच की व्यवस्था सुचारु रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि वाहन चालकों को नियम के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि बिना वैध पीयूसीसी प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराने की व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र समय से बनवाने और उसकी वैधता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियम लागू होने के साथ ही प्रशासन ने जन-जागरूकता पर भी जोर दिया है।

जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ से संबंधित बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य वाहन चालकों को पहले से जानकारी देना है, ताकि उन्हें ईंधन लेने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन के मुताबिक, वाहन मालिकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने वाहन का वैध पीयूसीसी प्रमाण-पत्र जरूर बनवाएं और उसकी वैधता समाप्त होने से पहले उसका नवीनीकरण करा लें।

इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि वाहन प्रदूषण को नियंत्रित कर एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाना भी है। जिले में 113 पेट्रोल पंपों पर ऐप आधारित जांच व्यवस्था शुरू होने के बाद अब पेट्रोल पंप संचालकों और प्रवर्तन टीमों के स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में भी अधिकारियों की संयुक्त टीमें पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करती रहेंगी, ताकि ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

 

Have something to say? Post your comment
पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

: Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड तय, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3% चढ़े

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

: भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

X