अनुराग ठाकुर को अपना ही गढ़ बचाने की चुनौती

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सामने अपना ही गढ़ बचाने की बड़ी चुनौती है, तो कांग्रेस बदलाव के लिए ताकत झोंक रही है। जीत की हैट्रिक लगा चुके भाजपा के अनुराग ठाकुर (44) यहां से अपना चौथा चुनाव लड़ रहे हैं। 
अनुराग वर्ष 2008 का उप चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद 2009 और साल 2014 के आम चुनाव में भी अनुराग ठाकुर विजयी हुए।

इससे पहले भाजपा के सुरेश चन्देल ने यहां जीत की हैट्रिक लगाई थी। कांग्रेस ने इस सीट पर बड़े मंथन के बाद नैना देवी के विधायक व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर (67) को उतारा है। रामलाल पांच बार से लगातार विधायक हैं। अहम बात यह है कि वह तीन बार हमीरपुर से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन एक बार भी उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। हमीरपुर सीट पर वर्ष 1998 से भाजपा का कब्जा है। जबकि कांग्रेस ने पिछले 30 साल में केवल एक बार वर्ष 1996 में हमीरपुर से लोकसभा चुनाव जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.