अमेरिकी नेतृत्व में समुद्री सुरक्षा अभियान में नहीं शामिल होगा जापान

टोक्यो । मध्य पूर्व में समुद्री जल मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के नेतृत्व चालाए जा रहे सुरक्षा अभियान में जापान शामिल नहीं होगा, लेकिन वह अपना नौसैनिक  तैनात करेगा। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

हालांकि जापान अमेरिका का प्रमुख मित्र देशों में एक है, लेकिन वह ईरान के साथ स्वतंत्र रूप से अपना आर्थिक संबंध विकसित किया है। अमेरिकी प्रतिबंध लगने तक जापानी फर्में ईरानी तेल की प्रमुख खरीददारों में एक थीं, लेकिन अब उन्हें  अन्य आपूर्तिकर्ताओं की तलाश करनी पड़ी है।

समाचार पत्र योमिउरी के मुताबिक, जापान सूचना एकत्र करने के उद्देश्य से होमुर्ज जलडमरू और बाब अल मंडाब के आसपास अपना समुद्री आत्मरक्षा बल तैनात करना चाहता है। लेकिन ईरान के राजी होने पर ही वह ऐसा करेगा। हालांकि इस संबंध में  मुख्य कैबिनेट सचिव  योशिहिदी सुगा ने जापान की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.