अयोध्या: सरयू में मगरमच्छ के घूमने की सूचना पर स्नानार्थियों में हड़कंप

अयोध्या। रामनगरी के सरयू स्नान घाटों पर पिछले 48 घंटों से नदी के अंदर मगरमच्छ आने की खबर ने हड़कंप मचा हुआ है। धार्मिक नगरी के किनारे बहने वाली पुण्य सलिला पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। सरयू में मगरमच्छ होने पर वन विभाग की टीम को लगाया गया है। घाट पर सुरक्षाकर्मी गश्त कर लोगों को सचेत कर रहे हैं।

   मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात रामनगरी अयोध्या में सुरसरी सरयू नदी में नयाघाट पर के किनारे रहने वाले लोगों ने नदी में मगरमच्छ तैरते हुए देखा है। यह खबर सुनकर स्नान के लिए जाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम को मगरमच्छ पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं, हालांकि मगरमच्छों की संख्या कितनी है और इनका आकार कितना बड़ा है यह स्पष्ट रूप से कोई नहीं बता पा रहा है, लेकिन चर्चा इस बात की जरूर है कि नदी के पानी में मगरमच्छ घूम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.