असहाय की मदद करना सबसे बड़ा धर्म: महेश कुमार

मकर संक्रांति पर श्री कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट आश्रम में पहुंचे एसडीएम महेश कुमार 
गायों को खिलाया चारा और अपना घर में दीन-दुखियों से की बात
भिवानी ।  एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। साधन संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन व पूर्वजों की याद में असहायों की सेवा जरूर करनी चाहिए।
    एसडीएम श्री कुमार शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बावड़ी गेट पर श्री कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट आश्रम में अपना संदेश दे रहे थे। इस दौरान एसडीएम ने यहां गायों को चारा खिलाया। उन्होंने यहां दीन-दुखियों व बेसहारा लोगों के बनाए गए अपना घर आश्रम में रह रहे लोगों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने यहां पर महिला आश्रम में भी व्यवस्थाओं को देखा और यहां शरण लेने वाली महिलाओं से बात की तथा उनके मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने इस दौरान कहा कि इंसान को कोई न कोई मजबूरी ही किसी आश्रम की शरण लेने पर मजबूर करती है, लेकिन हमें गरीब और जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए, यही सबसे बड़ा धर्म है।
इस दौरान आश्रम के अनुयायियों ने एसडीएम को जानकारी देते हुए बताया कि प्रणामी आश्रम में करीब तीन साल अपना घर आश्रम भी चल रहा है, जिसमें 100 लोग रह रहे हैं। इसी प्रकार महिला आश्रम में 40 महिलाएं हैं। यहां पर एक छोटी गौशाला है, जिसमें 20 गाय हैं। सेवाभाव से यह आश्रम संचालित है। उन्होंने बताया कि आश्रम द्वारा गरीब कन्याओं को सामूहिक विवाह करवाया जाता है। इसी प्रकार से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। आश्रम लोगों की जागरूकता के चलाए जाने वाले अभियानों में बढ़चढ़ भागीदारी की जाती है। 
इस दौरान स्वामी मुकुंदशरण शास्त्री, जगदीश गोयल जुई वाले, ट्रस्ट के प्रधान राम कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष हनुमान तायल, सचिव पवन बंसल, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, प्रवीण चावला, गौतम शर्मा व दलीप मिश्रा सहित अनेक अनुयायी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.