उद्योगपति राजेश जैन ने बनवाई एम. टी. एफ. सी. संस्था में नई कम्प्यूटर लैब

रोहतक। उद्योगपति राजेश जैन द्वारा एम. टी. एफ. सी. संस्था में अपने माता-पिता के नाम पर  कम्प्यूटर लैब बनवाई गई है। कम्प्यूटर लैब का नाम बी. पी. जैन एवं सुशीला देवी जैन मैमोरियल लार्ज कम्प्यूटर लैब रखा गया है। लैब में कुल 50 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। लैब के अनेकों कार्य संस्था सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं बच्चों द्वारा स्वयं किए गए हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन मीनाक्षी ढ़ल द्वारा किया गया। संस्था में पढ़ रहे बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपना कौशल दिखाया। जन सेवा संस्थान के संचालक डॉ. स्वामी परमानंद जी महाराज इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि राजेश जैन प्रत्येक संस्था में संरक्षक के तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं। पूरे रोहतक जिले को इन पर नाज है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त श्याम नाथ शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्था पिछले 14 सालों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए जी-जान से प्रयासरत है। राजेश जैन द्वारा एम. टी. एफ. सी. संस्था को अपना भरपूर सहयोग दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.