किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

यमुनानगर। रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग को लेकर कर्मचारियों के दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर यमुनानगर डिपो में गुरुवार को 9 से 11 बजे तक 510 प्राइवेट बसों का सरकार द्वारा टेंडर देने के विरोध में बस स्टैंड यमुनानगर की वर्कशॉप में गेट मीटिंग कर के प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सभी कर्मचारियों से 8 जनवरी, 2020 की राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्यों और डिपो प्रधान देव सिंह व नंदलाल काम्बोज ने की। मीटिंग का संचालन यूनियन के सचिव महिपाल और ईश्वर सिल्ली ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शन में आम जनता के अलावा बड़ी सख्या में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीटू की मुख्य भूमिका रही। तालमेल कमेटी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी 2020 को यमुनानगर डिपो पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेगा। इस मौके पर राम पाल, राम कुमार, सुमित सूद, राजबीर पिण्डोर, प्रदीप, बिक्रम, राजेश, पवन कुमार, रणधीर, पवन, रवि, राजेश, विजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.