कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने पद संभाला

चंडीगढ़। पंजाब के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ., लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर की हाजिरी में पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, इनवेस्टमैंट प्रमोशन, श्रम और शिकायत निवारण मंत्री के तौर पर पद संभाल लिया। पद संभालने के उपरांत अनमोल गगन मान ने कहा कि स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के साथ किये हर वायदे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के सबसे अहम विभाग के सुधार के लिए कभी भी रचनात्मक नीति नहीं अपनायी। कैबिनेट मंत्री मान ने कहा कि पंजाब राज्य में पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं और भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस क्षेत्र की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा पंजाब के सभी श्रमिकों के कल्याण को वह यकीनी बनाएंगे और साथ ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर यत्न किये जाएँगे। पद संभालने के मौके पर अनमोल गगन मान के पिता स. जोधा सिंह मान, पारिवारिक मेंबर वरिन्दर कौर मान, नवदीप सिंह, सरवजोत कौर, जसपाल मानखेड़ा, विधायक लखबीर सिंह राय विधायक डाक्टर बलबीर सिंह, विधायक जगदीप कम्बोज, विधायक शैरी कलसी, गायक कमल खान, गुरचरन सिंह, कमल किशोर यादव सचिव इनवेस्टमैंट प्रमोशन,, करुनेश शर्मा आई. ए. एस. सी. ई. ओ. पर्यटन विभाग, इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, नवप्रीत सिंह, परमिन्दर सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, गुरचरन सिंह, जगमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.