चौटाला के करीबी अशोक अरोड़ा ने इनेलो को कहा अलविदा, छलके आंसू

चंडीगढ़ । इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के करीबी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इस मौके पर वह भावुक हो गए और आंखों से आंसू तक छलक आए। अरोड़ा ने सात बार इनेलो की कमान संभाली। वह थानेसर से चार बार विधायक रहे हैं।  कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में मंगलवार दोपहर अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद अरोड़ा ने इनेलो को छोड़ने का ऐलान किया। अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए दुखी मन से इनेलो का साथ छोड़ रहे हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें राजनीति में ताकत प्रदान की है, इसके लिए वे उनके ऋणी हैं। वे उनसे मिलकर माफी मांगेंगे व आशीर्वाद लेंगे। अरोड़ा ने कहा है कि वह इलाके के लोगों से सलाह कर जिस पार्टी में जाएंगे, जीवनपर्यंत वहीं रहेंगे। अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी तक न उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है और न ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.