दिल्ली के चलते बढ़ रहे हमारे यहां कोरोना के मरीज:अनिल विज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोष देने से वायरस खत्म नहीं होगा. मैं इस कचरे में कदम नहीं रखूंगा

चंडीगढ़ | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली और हरियाणा की सरकार में एक बार फिर तकरार देखने को मिल रही है | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के कुछ जिलों में कोरोना के तेजी से फैल रहे मामलों के लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया था | अनिल विज के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है | उन्होंने कहा कि मुझे इस कचरे में पड़ना ही नहीं है | अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोष देने से वायरस खत्म नहीं होगा | मैं इस कचरे में कदम नहीं रखूंगा | वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं | मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं  | दिल्ली के बाहर से प्रतिदिन 1,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं  |दरअसल अनिल विज ने इससे पहले कहा था कि हरियाणा के कुछ ज़िलों में बढ़ते संक्रमण के पीछे दिल्ली ज़िम्मेदार है  | हरियाणा के 3 ज़िलों में जो दिल्ली से सटे हुए हैं वहां पर लगातार संक्रमण बढ़ रहा है, इसकी वजह दिल्ली में तेज़ी से बढ़ती कोविड मरीज़ों की संख्या है  |

*पहले भी दोनों राज्यों के मंत्रियों के बीच हो चुकी है जुबानी जंग*

दोनों राज्यों के मंत्रियों के बीच इससे पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है  | 2020 में जब कोरोना की देश में एंट्री हुई थी तब अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से जो लोग पास लेकर हरियाणा आ रहे हैं, उनको पास नहीं देना चाहिए | ऐसा होने से हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं | उनके इस बयान पर सत्येन्द्र जैन ने कहा था कि  हरियाणा बॉर्डर पर जो रहते हैं, उनका लगातार वहां से आना जाना रहता है | काफी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं, लेकिन गुरुग्राम में काम करते हैं | इस विवाद में वह नहीं पड़ना चाहते हैं, ऐसा बयान नहीं देना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.