देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी

देहरादून । उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार यानी 16 जनवरी को होगा। प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौरियाल ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की। आज नामांकन पत्र मिलेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिव राज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में चुनाव की शेष प्रक्रिया कल होगी। हालांकि, पार्टी की ओर से सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की पूरी कोशिश हो रही है। मतदान की नौबत आने पर 70 प्रांतीय पार्षद और 14 जिलाध्यक्ष चुनाव में भाग लेंगे। इसलिए इन पदाधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.