पदक जीतने वाले खिलाडी अपने अपने जिलों में सम्मानित

पदक लाने वाले और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगा हरियाणा
चंडीगढ़। पंचकूला में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकार की तरफ से पदक लाने वाले और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इसके अलावा जिला स्तर पर भी खिलाड़ियों के स्वागत में कार्यक्रम होगा।
कैथल के 19 खिलाड़ियों ने खेला इंडिया यूथ गेम्स में भाग लिया था। जिले के खिलाड़ियों ने 14 पदक हासिल किए। इनमें से छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक हासिल किया है। जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कैथल के खिलाड़ियों ने 14 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों के सम्मान में जिला स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कोच सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत, कर्मबीर, गुरबाज, डा. राजेश, प्रशांत, सपना, अनिल, सुंदर दत्त, जोगिद्र, विजय, चेतन ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इन खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं पदक

– पाई गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी शीतल ने स्वर्ण पदक।

– गांव कुराड़ निवासी कुश्ती खिलाड़ी रविद्र कुमार ने स्वर्ण पदक।

– गांव धुंधरेहड़ी निवासी थांगता खिलाड़ी आर्यन ने रजत पदक।

– वालीबाल में गांव पबनावा निवासी अजय ने रजत पदक।

– वालीबाल में गांव पबनावा निवासी मनीष ने रजत पदक।

– कलायत निवासी मोहित ने एथलेटिक्स के दो इवेंट में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक।

– गांव बालू निवासी अनिल कुमार ने जूडो में स्वर्ण पदक।

– देवबन वाली गामड़ी निवासी सिमरन ने जूडो में रजत पदक।

– पट्टी अफगान निवासी लासू यादव ने बाक्सिग में स्वर्ण पदक।

– गांव बड़सीकरी निवासी मलकीत ने हैंडबाल में रजत पदक।

– गांव जुलानी खेड़ा निवासी गुरमीत ने हैंडबाल में रजत पदक।

– गांव कांगथली निवासी शिमला देवी ने हैंडबाल में स्वर्ण पदक।

– गांव क्योड़क निवासी स्नेहा ने बाक्सिग में कांस्य पदक।

Leave a Reply

Your email address will not be published.