पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार दूसरे दिन भी पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर तथा मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। नियत्रंण रेखा पर लगातार जारी गोलीबारी से लोगों में भय का माहौल है। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को शाहपुर सेक्टर तथा मेंढर सेक्टर की नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सुरक्षाबल भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।उल्लेखनीय है कि रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में दस दिन की एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला घायल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.