पुणे में 2 व बुलढ़ाणा में एक नया कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 338

मुंबई । महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि पुणे में 2 और बुलढ़ाणा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस तरह राज्य में इससे कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 338 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से बुधवार को ही छह लोगों की मौत हुई थी। अब तक महाराषट्र मे कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को संयम बनाए रखते हुए सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई में 182 , पुणे में 53, ठाणे में 37, सांगली में 25, नागपुर में 17, अहमदनगर में 8, बुलढ़ाणा में 5, यवतमाल में 4, कोल्हापुर में 2, सातारा में 2, गोंदिया में एक, जलगांव में एक, नासिक में एक कोरोना पाजीटिव मरीज का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 41 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में 24 हजार 818 लोगों को उनके घरों में अलग कमरे में क्वारेंटाइन किया गया है, जबकि 1828 को विभिन्न संस्थात्मक क्वारेंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.